India Rise Special

पिथौरागढ़ : शराब के नशे में पत्नी ने कर डाली पति की हत्या

पिथौरागढ़ :  जिला पिथौरगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है।  जहाँ एक पत्नी को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अजय कुमार धर्मशाला निवासी जो इन दिनों नया बाज़ार में रह रहे थे। अजय की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी माँ ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि उनकी बहू (अजय की पत्नी ) अनीता ने उनके बेटे की हत्या की है।

उन्होंने ये भी बतया कि दोनों में आम तौर पर मार पीट होती रहती थी। इसी के चलते दोनों के बच्चों को वो अपने साथ रखती थी।मामले की गंभीरता को दखते हुए पुलिस ने अनीता के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया और तुरंत छानबीन शुरू कर दी।

पूछताछ के दौरान अनीता ने बताया कि दोनों शराब पीने के आदि थी। और ये हादसा भी शराब के नशे में ही हुआ।उसने कहा कि शराब पीना और झगड़ा उनके घर में आए दिन होता था। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई।

दोनों मार पीट करते हुए किचन तक पहुँच गए थे। और गुस्से में अनीता ने अजय पर किचन में रखे बल्ले से वार किया। नशे में होने के कारण उस वार को अजय सहन नही कर पाया और किचन में रखे गरम पानी के ऊपर छाती के  बल गिर गया। और उसी जगह तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई।

नशे में होने के कारण अनीता भी जा कर सो गई। सुबह जब उठी तो उसने अजय को किचन में औंधे मुंह पड़ा पाया। आनन फानन में वो उसे अस्पताल लेकर गई जहाँ डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित किया।

जांच के बाद पुलिस ने पाया कि अनीता ने अजय को जान से मारने के मकसद से बल्ले से नही मारा था। और उसकी मौत गरम पानी में  गिरने के कारण हुई है। इसलिए पुलिस ने धारा 302 हटा कर आरोपी के ऊपर धारा 304 लगाई। अब आगे की करवाई इसी आधार पर होगी।

ये भी पड़े : – उत्तराखंड : निजी बस ऑपरेटरों ने बिना शासन की अनुमति के बढ़ाया किराया

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: