
मध्य प्रदेश में सुरंग के ढहने से फंसे लोग, 5 का किया गया रेस्क्यू 4 लोगों के फंसे होने से संभावना
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बरगी नहर परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से नौ लोग फंस गए थे। ये सभी लोग मजदूर थे। अब तक पांच लोगों को बचा लिया गया है, हालांकि चार मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर है। कटनी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने कहा कि SDRF जबलपुर से आया था। साथ ही यह भी बताया कि घटना शनिवार देर शाम हुई।
इस बीच, मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने कहा कि वह बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। राजोरा ने पीटीआई को बताया, ”एसडीईआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ शाफ्ट खोदकर मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जिला कलेक्टर और एसपी बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।”
दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने स्थिति का जायजा लिया है और कटनी में बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली है। शनिवार को उन्होंने इस घटना को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भी बात की और अधिकारियों को घायल मजदूरों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।