India Rise Special

वजन घटाने के लिए रामबाण उपाय है आडू, जानिए इसके सेवन से होने वाले अन्य फायदे ….

गर्मी के मौसम में आड़ू फल यानी पीच पाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आड़ू खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। आज हम आपको बताएंगे आड़ू फल खाने से होने वाले फायदे के बारे में। आड़ू में फाइटोकेमिकल्स, डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनोल भारी मात्रा मे होती है। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी भी होती है। इसके अलावा आड़ू में एंटीकैंसर, एंटी-एलर्जिक समेत एंटीट्यूमर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी भी पाया जाता है।

आडू के फायदे

१- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित के लिए

जो लोग नियमित रूप से आड़ू का सेवन करते हैं वे आसानी से उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं। बता दें, उच्च कोलेस्ट्रॉल से शुगर और हृदय रोग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आड़ू के अंदर पाए जाने वाले फेनोलिक यौगिक कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकने और ब्लड में कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मददगार है।

ये भी पढ़े :- रेड वाइन के पीने से मिलेगे ये चौका देने वाले फायदे…

2 – आंखों के लिए

आड़ू के अंदर और विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों को जरूरी पोषण देता है। साथ ही रेटिना को क्षति पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद और एज रिलेटेड मैक्यूलर डिजनरेशन रोकने में भी आड़ू बेहद फायदेमंद है।

3 – पाचन के लिए

जैसे कि हमने ऊपर बताया कि आड़ू के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में ये लिवर, पेट, गुर्दे आदि से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मददगार है। वहीं इसके अंदर पोटेशियम की भी उच्च मात्रा मौजूद है जो गुर्दे की संबंधित बीमारी को दूर करती है और अल्सर को भी रोकने में मददगार है। अगर पाचन संबंधित समस्या से परेशान हैं तो नियमित रूप से आड़ू का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पेट की समस्या नहीं होती है।

4 – वजन को कम करने के लिए

लोग वजन को कम करने में तरह-तरह के योग या डाइट फॉलो करते हैं। या डाइट में बदलाव के माध्यम से वजन को कम कर सकते हैं। आड़ू के अंदर पॉलीफेनॉल होते हैं जो एनर्जी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और मोटापे को कम करते हैं। ऐसे में आड़ू के सेवन से व्यक्ति को भूख भी कम लगती है। ऐसे में अगर व्यक्ति कम खाना खाएगा तो उसका वजन भी कम बढ़ेगा।

ये भी पढ़े :- वजन घटाने में मददगार है एलोवेरा, ऐसे करें सेवन, चंद दिनों में दिखेगा फर्क

5 – एनीमिया के लिए

शरीर में एनीमिया लोहे की कमी के कारण होता है। ऐसे में आड़ू के अंदर पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में लोहे को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से आड़ू का सेवन करते हैं तो लोहे में हीमोग्लोबिन के उत्पादन में वृद्धि होती है।

6 – गठिया की समस्या के लिए

आड़ू के सेवन से गाउट या गठिया की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो गठिया को दूर करने में मददगार हैं। वहीं गाउट या गठिया के कारण होने वाली सूजन को दूर करने में भी आड़ू सहायक है।

ये भी पढ़े :- रोजाना कच्चा प्याज खाने के जानिएो तीन बड़े फायदे 

7 – चिंता और डिप्रेशन को दूर करने के लिए

आड़ू के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ना केवल स्ट्रेस को कम करने में मददगार हैं बल्कि डिप्रेशन से भी छुटकारा दिलाते हैं। जो लोग नियमित रूप से आड़ू का सेवन करते हैं वे तनाव, डिप्रेशन आदि मानसिक विकारों को दूर रह सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: