IndiaIndia - World

Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा हुए दुर्घटनाग्रस्त, गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत

अभी-अभी पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से हादसा हो गया है। जिसका बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

 

दरअसल पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मदर इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा हो गया है। विजय शेखर शर्मा ने जैगवार लैंड रोवर गाड़ी से दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी। बता दें कि यह घटना 22 फरवरी को हुई थी।

 

ऐसे पहुंची पुलिस 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया की गाड़ी गुड़गांव की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। ऐसे में जब पुलिस ने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला की गाड़ी ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में रहने वाले विजय शेखर शर्मा चला रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराएं होने के चलते उन्हें तुरंत पुलिस स्टेशन से जमानत मिल गई है।

 

आखिर कौन है विजय शेखर शर्मा

 

विजय शेखर शर्मा मोबाइल वॉलेट पेटीएम के संस्थापक हैं।  विजय शेखर सबसे कम उम्र के भारतीय अरबपति हैं। फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 2018 की सूची में 1.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शर्मा को 1394 वें पायदान पर रखा है। बता दें कि विजय शर्मा 40 साल से कम उम्र के एकमात्र भारतीय अरबपति हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: