India Rise Special

बस से अब भारत से नेपाल जा सकेंगे यात्री, दो वर्षों बाद मैत्री सेवा चालू

उत्तराखंड। दो साल बाद भारत और नेपाल के मध्य मैत्री बस सुविधा का संचालन फिर से एक बार शुरू हो गया है। बीते गुरुवार को बस 20 यात्रियों को लेकर दिल्ली से नेपाल पहुंची है। बस के नेपाल पहुंचते ही सभी यात्रियों  का स्वागत किया गया। कोरोना की वजह से फरवरी महीने में इस बस सुविधा को बंद कर दिया गया था। जिसके करीब दो साल बाद यात्रियों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए एकबार फिर इस बस संचालन को शुरू कर दिया गया हैं ।

 

इसके पहले भी बहुत बार मैत्री बसों के संचालन को शुरू करने को लेकर विचार विमर्श हुआ , लेकिन कोविड 19 की वजह से ये मैत्री बस सुविधा शुरू नहीं हो पायी।लेकिन अब मैत्री बसों का आखिर कर संचालन शुरू हो गया है।  आनंद बिहार से बीते रात साहिबाबाद डिपो की एक बस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से होते हुए लगभग 20 यात्रियों को लेकर नेपाल पहुंची।  सभी कागजात सीमा पर कस्टम और एसएसबी ने चेक किए। शुक्रवार देर शाम यही मैत्री बस नेपाल से यात्रियों को लेकर दिल्ली को रवाना हुई।

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: