India Rise Special

पशुपति पारस ने प्रिंस राज को बनाया बिहार एलजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष

पशुपति ने लोजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को नियुक्त किया

अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पारस गुट के तरफ से पशुपति कुमार पारस ने लोजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को नियुक्त किया हैं।

दरअसल पारस गुट के तरफ से लोजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने 7 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उन्होंने बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी प्रिंस राज को दी है और झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन उर्फ़ पप्पू सिंह को बनाया हैं।

तो वहीं चिराग पासवान की पार्टी से अलग होने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इन दिनों अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने एक साथ 7 राज्यों में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ललित नारायण चौधरी को इन्होंने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। रवि गरुड़ को महाराष्ट्र, डॉ वीरेंद्र कुमार वैंग को उड़ीसा, रूपमकर को त्रिपुरा और अमित नरेश राठी को दादर नगर हवेली एवं दमन दीव की जिम्मेदारी दी है।

आपको बता दें कि चिराग पासवान को दरकिनार कर लोजपा को हासिल करने वाले पशुपति पारस ने अब अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरु कर दिया हैं। केंद्रिय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस ने प्रदेशों में मौजूद अपने सभी संगठन को नया रूप देंने की कवायत तेज कर दी हैं। इस क्रम में उन्होंने नए नेताओं को प्रदेशों की कमान सौपने की भी तेयारी तेज कर दी हैं। उन्होंने इसके लिए सभी प्रदेश से आने वाले पार्टी नेताओं से विमर्श करना शुरू कर दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: