Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पारुल सिंह ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

यूपी: यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर प्रदेश के कानपुर शहर के पर्वतारोही पारुल सिंह द्वारा 5642 मीटर की माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराया गया। पारुल की इस सफलता से देश का तिरंगा न केवल ऊंचाई तक पहुंचा बल्कि कानपुर की शान में भी चार चांद लग गया है। कानपुर के खिलाड़ियों ने पारुल सिंह को शान बता उनका जबरदस्त स्वागत भी किया।

पारुल इससे पहले कई अन्य महाद्वीपों की पर्वत चोटी पर जीत का ध्वज लहरा चुके हैं। अब उनका अगला लक्ष्य एवरेस्ट तथा सात महाद्वीपों की चोटी पर विजय हासिल करना है।

श्याम नगर के रहने वाले पारुल सिंह ने 22 साल की उम्र में पर्वतारोहण में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है। पारुल ने कहा कि महापौर प्रमिला पांडेय ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को जीतने में उन्हें मदद की। आर्थिक रूप से मदद कर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। पारुल ने बताया कि अगर इस तरह से जरूरतमंद खिलाडिय़ों की सहायता की जाए तो बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ी गंतव्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

एवरेस्ट और सात महाद्वीपों की पर्वत श्रृंखला पर तिरंगा लहराना पारुल का अगला लक्ष्य है। जिसके बाद पारुल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की शुरुआत करेंगे और हुनरमंद खिलाडिय़ों को ग्रामीण क्षेत्रों से खोजेंगे। मंगलवार को इस उपलब्धि पर पारुल को नगर निगम में महापौर ने सम्मानित किया।

शहर के जानकारों के मुताबिक पारुल कानपुर के पहले ऐसे पर्वातारोही होंगे जिन्होंने इतने खिताब अपने नाम दर्ज कराएं हैं। माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा लहराने वाले वह कानपुर के पहले पर्वतारोही बन गए है। अपनी इस सफलता से वह कानपुर शहर के लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गए हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: