
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा WBJEE- 2022 के लिए शुरु किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा WBJEE- 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दी गयी है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी तक चलेगी। आवेदन के छात्र-छात्राएं ऑफिशियल पोर्टल wbjeeb.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 से 23 अप्रैल के बीच में जारी होंगे। परीक्षा का पूरा शेड्यूल जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
याद रखें ये तारीखें
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा WBJEE- 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 24 दिसंबर, 2021 दी गयी है। जबकि आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी, 2022 है, वहीं WBJEE का एडमिट कार्ड 2022 18 से 23 अप्रैल, 2022 तक जारी किया जाएगा और WBJEE 2022 परीक्षा तिथि 23 अप्रैल, 2022 तय की गयी है।
WBJEE 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट – wbjeeb.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर जाकर ‘यहां WBJEE 2022 के लिए पंजीकरण करें।’ वाले लिंक पर क्लिक करें। जहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा । यहां सारा विवरण देकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद इसे फिल करें। इसके बाद आपसे आवेदन शुल्क जमा करने को कहा जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क भर दें। अब आपका WBJEE 2022 आवेदन पत्र जमा होगा। इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर रख लें।
देने होंगे ये विवरण
WBJEE 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को wbjeeb.nic.in पर जाकर लॉगिन करने के साथ ही अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग आदि की जानकारी भरकर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। बता दें कि पहले इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 दिसंबर, 2021 से शुरू होना था। और लास्ट डेट 7 जनवरी, 2022 तय की गयी थी।