India Rise Special

प्रतिदिन एक आंवला दिलाएगा इन बीमारियों से निजात, जानिए क्या क्या है गुण

ठंड का मौसम आते ही बच्चो की इम्युनिटी पॉवर कमजोर हो जाता हैं। ऐसे में बच्चों को जुकाम , खांसी बुखार आम हो जाता है। ऐसे में आपके बच्चे को बीमारियों से बचाने के लिए आंवला बेहतरीन उपाय है। आंवला फाइबर , विटामिन ए और विटामिन सी और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो बच्चों और बड़ो सभी की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। प्रतिदिन एक आंवले के सेवन से बच्चा तमाम बीमारियों से बच सकता है। आइए जानते है आंवले के फायदे-

आंवला खाने के गुण- 

1. इम्यूनिटी बूस्टर

आंवला विटामिन सी की मात्रा से भरपूर होता है। जिससे बच्चों की एनर्जी बूस्ट हो जाती है। इससे शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से बचाया जा सकता है।

2. पाचन क्रिया करता है दुरुस्त

आंवला फ़ाइबर युक्त होने से बच्चों के पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। जिससे बच्चा पेट सम्बन्धी रोग से मुक्त रहता है।  आंवला खाने को आसानी से पचा देता है । जिससे अपच या कब्ज नहीं होता है।

3. आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंवला विटामिन ए और विटामिन सी से भारी मात्रा में होता है। जो आपकी आंखों को स्वस्थ करने में मदद करता है।  इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपकी आंखों के रेटिना के लिए बेहद लाभकारी होता है।

4. दिमाग को तेज बनाए

आज के समय की जीवनशैली और भागदौड़ भरी लाइफ के चलते आपको मानसिक श्रम अधिक करना पड़ता है। जिससे आप तनाव के शिकार हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार मानसिक श्रम करने वाले इंसान को रोजाना नियमित तौर से आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका दिमाग तेज होता है।

5. खून की कमी को दूर करे

यदि आपको शरीर में खून की कमी है, तो एक आंवला प्रतिदिन आपके बहुत फायदेमंद हो सकता है। आंवला हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: