
एक बार फिर चर्चा में साक्षी महाराज, भारत माता की जय बोलने वाला ही रहेगा भारत में
उन्नाव। अपने बयानों से विवाद को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज मुस्लिमों को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुस्लिम विरोधी मैं नहीं हूं।
सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुस्लिम नहीं बल्कि मैं हिंदुस्तान में रहकर भी भारत माता की जय न बोलने वालों तथा वंदेमातरम न गाने वालों का विरोधी हूं। भाजपा की सरकार द्वारा उन्होंने चलाई गई योजनाओं को गिनाया तथा बीजेपी को गरीबों की हतैषी बताया।
हमेशा अपने बयानों को लेकर उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज सुर्खियों में रहते हैं, अपनी पार्टी के बारे में भी वह बयान देने से नहीं पीछे हटते हैं। वह पार्टी को लेकर पहले भी बयानबाजी कर चर्चा में रह चुके है।
अब एक बार फिर मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान के कारण चर्चा में हैं। पत्रकार वार्ता में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुस्लिम विरोधी मैं नही हूं। असफाक उल्लाह खान, अब्दुल कलाम भी मुसलमान थे। देश के लिए वो कुर्बान हो गए। आज भी मैं ऐसे लोगों को नमन व सलाम करता हूं।
उन लोगों का मैं विरोध करता हूं जो भारत में रहने के बावजूद भारत माता की जय बोलने और वंदे मातरम से परहेज करते हैं यह अब नहीं चलेगा। भारत माता की जय बोलने वाला ही भारत में वही रहेगा।