![](/wp-content/uploads/2022/03/images-80.jpeg)
India Rise Special
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिसार में रंगारंग कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन, जानिए क्या होगी थीम?
सिरसा। हिसार के नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी इन दिनों नाटक , नृत्य और भाषण की तैयारियां कर रहे है। बहुत सारे लोग सुबह ही नाटक का अभ्यास में लग जाते है। सायं तक नाटक को लेकर विशेष अभ्यास कर रहे है। दरअसल, 5 मार्च को नगर निगम प्रशासन महिला दिवस मना रहा है। इसमें नगर निगम के कर्मचारी नाटक व भाषण के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान का संदेश दिए जाएंगे। नाटक मंचन के माध्यम से निगम स्टाफ नारी शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
अधिकारी के अनुसार
नगर निगम प्रशासन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना है। इसमें निगम कर्मचारी अपनी प्रस्तुति के लिए अभ्यास कर रहे है। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।
—- राहुल सैनी, सचिव, नगर निगम हिसार।