
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर अयोध्या में सांसद बृजभूषण सिंह करेंगे भव्य आयोजन, काटेंगे 5100 किलो का केक
अयोध्या : आज सीएम योगी(CM Yogi) अपने 50वें जन्मदिन मना रहे है. सीएम योगी जन्मदिवस(birthday) पर पार्टी कार्यकर्ता अलग अलग तरह से तैयारियां करने में लगे हुए है, ऐसे में आज अयोध्या से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह 5100 किलो का केक काटेंगे। इसी के साथ ही सांसद अपने समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं कई चौराहों पर स्पीकर भी लगाए गए हैं।
ये भी पढ़े :- जानिए आखिर क्यों मनाया जाता विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इस साल की थीम?
यह भव्य केक 5100 किलो का केक पंचमेवा, बेसन और देसी घी से बनाया गया है। केक को बनाने में शुद्धता का ध्यान रखा गया है। जिसका रामलला को भोग भी लगाया जाएगा। केक में काजू, बादाम, किशमिश और अंजीर का भी इस्तेमाल किया गया है। जो करीब 14 फीट ऊंचा तैयार किया गया है. 51 किलो दूध और पंचामृत से सरयू का दुग्ध अभिषेक करके बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरती भी की। सरयू तट पर 21 वैदिक आचार्यों ने मंत्र पढ़े गए। कार्यक्रम में स्वामी राजकुमार दास, पूर्व सांसद डाक्टर राम विलास दास वेदांती भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े :- विवादित बयान के बाद बुरे फंसे आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढ़ा, बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 5 जून को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री योगी का जन्म 5 जून, 1972 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था, जो कि अब उत्तराखंड में है।