![](/wp-content/uploads/2022/06/download-72.jpg)
भगत सिंह कोश्यारी के 80 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयार किया 80 किलों का लड्डू
नैनीताल : महाराष्ट्र के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी(Bhagat Singh Koshyari) आज अपना 80वें जन्मदिन मना रहे है. इसके उपलक्ष्य में नैनीताल(Nainital) के भाजपा कार्यकर्ताओं और कोश्यारी समर्थकों उनके जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए बूंदी के 80 किलो के लड्डू को तैयार कराया है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट अपने सियासी गुरु का जन्मदिन मनाने के लिए नैनीताल पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े :- अग्निपथ योजना के विरोध में फतेहाबाद में आक्रोशित छात्रों ने लगाया जाम
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नैनीताल आने की जानकारी भाजपा की ओर से जारी की गई थी। कोश्यारी के सांसद प्रतिनिधि रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि, ”राज्यपाल कोश्यारी के 26 जून को नैनीताल आने की संभावना थी। फिलहाल उनके आगमन की कोई संभावना नहीं है। जोशी के अनुसार सरस्वती रेस्टोरेंट को 80 किलो के लड्डू तैयार करने का ऑर्डर दिया गया है। सरस्वती रेस्टोरेंट के संचालक गिरीश कांडपाल ने बताया कि कारीगरों ने लड्डू तैयार कर लिया है।’
ये भी पढ़े :-1 महीने की पैरोल पर रिहा हुआ गुरमीत राम रहीम..
कोश्यार के जन्मदिन का कार्यक्रम श्रीराम सेवक सभा सभागार में आयोजित हो रहा । केंद्रीय मंत्री के अनुसार उन्होंने सुबह ही भगतदा को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही कहा कि, ”भगतदा ने अपने सियासी जीवन से कार्यकर्ताओं को सिद्धांत, विचारधारा व संयम बरतने की सीख दी है। वह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा हैं। भगतदा के जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।”