Entertainment

सुनील ग्रोवर के जन्मदिन पर जानिए कैसे टूटी कपिल के साथ जय-वीरू सी दोस्ती

साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद कपिल ने सुनील को मनाने की कई बार कोशिश की। लेकिन सुनील ने अपने कदम पीछे हटा लिए।

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन है। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। सुनील ने कई फिल्मों में साइड एक्टर का काम किया है। लेकिन कॉमेडी की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी और ‘द कपिल शर्मा शो’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में ऑडियंस के दिलों पर छा गए।

गुत्थी का किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि शो छोड़ने के बाद भी लोगों उन्हें उसी अंदाज में देखना चाहते थे। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कैसी पक्की यारी दुश्मनी में बदल गई। लाख माफी मांगने पर भी सुनील का मन नहीं पसीजा। दोनों साथ मिलकर जनता को हंसाते थे। लेकिन एक लड़ाई ने दोनों के बीच दरार ला दी और इसके बाद साथ नजर नहीं आए।

हम बात कर रहे हैं सुनील और कपिल शर्मा की दोस्ती की। मनोरंजन इंडस्ट्री में सुनील और कपिल शर्मा की एक ऐसी पहचान है जहां बाकी लोगों का पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। सुनील ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से की थी। इसके बाद वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, मैं हूं ना, गजनी, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक, बागी और भारत में नजर आए हैं। वह वेब सीरीज तांडव और सनफ्लावर में भी काम कर चुके हैं।

सुनिल ग्रोवर और कपिल की लड़ाई

साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद कपिल ने सुनील को मनाने की कई बार कोशिश की। लेकिन सुनील ने अपने कदम पीछे हटा लिए। आज तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। झगड़े के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे पर गलत टिप्पणी नहीं की। खबरों के मुताबिक,  ‘द कपिल शर्मा’ शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी। फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई।

इस दौरान कपिल नशे में भी थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए।  सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे। कपिल ने अपना जूता उतारकर सुनील पर फेंककर मारा। वहीं कपिल ने इस बारे में कहा था कि किसी ने कहा कि मैंने जूता फेंक कर मारा। किसी ने कहा कि मैंने जल्दी खाना खाने को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी। जबकि न तो सुनील ने कभी ऐसे आरोप लगाए। ये सब मनगढंत बातें थी जोकि किसी तीसरे ने फैलाई।

यह भी पढ़ें-  अमेरिका पर भड़के अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, तालिबान को शांति में दिलचस्पी नहीं

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: