
नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर जाने उनके वो ख़ास गाने, जो लोगों को थिरकने पर किया मजबूर
नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) ने अपनी लाइफ में काफी रिजेक्शन और स्ट्रगल देखकर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। नेहा, जो अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता के जगराते में गाया करती थीं, आज बॉलीवुड के बड़े सिंगरर्स में से एक हैं। वो सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian idol) के दूसरे सीजन में एक फाइनालिस्ट थीं, जिसे 2005 में प्रसारित किया गया था।
नेहा ने फिल्म कॉकटेल में अपने लोकप्रिय डांस नंबर सेकेंड हैंड जवानी से प्रसिद्धि पाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं और उन्होंने हमें कई पेप्पी नंबर दिए हैं। रोमांस हो या डांस, नेहा हर जॉनर की क्वीन रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर आइए एक नज़र डालते हैं उनके कुछ बेहतरीन गानों पर…
ये भी पढ़े :- धमकी विवाद : फिल्म “कभी ईद कभी दीवाली” की शूटिंग के लिए आज हैदराबाद निकले अभिनेता सलमान खान
कर गई चुल्ली
कपूर एंड संस फिल्म का डांस ट्रैक एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माए गए इस ट्रैक को बादशाह, फाजिलपुरिया, सुकृति कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त
तू चीज बड़ी है मस्त मस्त एक पॉपुलर 90’s सांग था, जिसका रीमिक्स वरजन नेहा के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है।
ये भी पढ़े :-अभिनेता धर्मेंद्र की खराब तबियत की खबरों पर बोले बॉबी देओल, कहा- वो घर पर हैं…
सनी सनी
फिल्म यारियां के पूल सॉन्ग ने नेहा को उनकी अद्भुत आवाज के लिए प्रसिद्धि दिलाई।
मिले हो तुम
इस रोमांटिक ट्रैक से पता चलता है कि नेहा कक्कड़ मल्टीटैलेंटेड हैं।
ये भी पढ़े :- Breaking : कोरोना वायरस की चपेट में आई फ़िल्म इंडस्ट्री, संक्रमित हुए शाहरुख और कैटरीना कैफ
आओ राजा
अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाने वाली नेहा ने “आओ राजा” के साथ अपनी आवाज के कामुक पक्ष से सभी को चौंका दिया। आइटम नंबर अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक का है।