PoliticsTrending

मजदूर दिवस पर अखिलेश यादव ने की श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना…

मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्हें अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश व प्रदेश के सभी श्रमिक वर्ग के लोगों को शुभकामनाएं दी। साथी उन्होंने श्रमिक वर्ग के सुख समृद्धि की कामना की।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर साल 1 मई को मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्हें अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन आज मुझे बहुत खेद है कि भारत में आज श्रमिक वर्ग की गरिमा का अवमूल्यन हो रहा है। भारत में श्रमिक संगठनों को निष्क्रिय बना दिया गया है।

इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि देश में शासकीय नीतियों से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। वही भारतीय जनता पार्टी के राज्य में श्रमिकों को बहुत अपमानित होना पड़ा था जबकि श्रमिकों को करो ना काल में भी कोई योगदान नहीं मिला। समाजवादी पार्टी श्रमिकों के सम्मान तथा समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके हितों के लिए संघर्षरत है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: परमहंसाचार्य का ऐलान, 5 मई को ताजमहल में करेंगे शिव की प्राण-प्रतिष्ठा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: