
Omicron Alert ! फरवरी में पीक पर होगी कोरोना की तीसरी लहर – IIT कानपुर
अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच गणितीय मॉडल के आधार पर तुलना करते हुए बताया कि
कानपुर: भारत में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण और बढ़ती पाबंदियों के बीच एक बार फिर कानपुर आईआईटी के वरिष्ठ प्रोफेसर अग्रवाल ने राहत भरी खबर दी है। उन्होंने दावा किया कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट का पीक फरवरी में होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की इस बार ना तुम मरीजों की संख्या ज्यादा होगी और ना ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ेगी। साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि मार्च आते-आते इसका संक्रमण कम होने लगेगा।
आपको बता दें कि अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच गणितीय मॉडल के आधार पर तुलना करते हुए बताया कि जनसंख्या और प्राकृतिक यूनिटी के मामले में दोनों देशों की स्थिति एक जैसी है। किस हिसाब से अफ्रीका में मध्य दिसंबर 2021 में ओमीक्रोन पीक पर था लेकिन अब दिन पर दिन कम होता जा रहा है।
अग्रवाल ने बताया कि दोनों देशों की नेचुरल ब्यूटी लगभग 80 फीसद तक समान है। इसी के आधार पर हम कह सकते हैं कि अफ्रीका की तरह भारत में भी केस बढ़ेंगे लेकिन कुछ समय के पश्चात वह कम हो जाएंगे और मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इतना ही नहीं इससे पहले भी क्रोना की पहली और दूसरी लहर को लेकर अग्रवाल के द्वारा की गई भविष्यवाणी सटीक बैठी थी।