
हरियाणा में पुराने वाहन चलना होंगे बंद, खबर में जानिए वजह
जाने किन जिलों में होंगी पुराने वाहन बंद
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले हरियाणा के 14 जिलों में 10 साल डीज़ल और 15 साल पुराने पेट्रोल इंजन वाहन अब नहीं चलाये जा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा पुलिस विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी। हरियाणा में पुराने वाहन चलना होंगे बंद|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/only-the-changed-conditions-were-challenged-in-the-punjab-haryana-high-court/
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं मानने वालों के गाड़ी जब्त किए जाएंगे। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली NCR क्षेत्र में पुराने वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के 14 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल में लागू होंगे।