
नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार
त्यागी के फरार हो जानें के बाद पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर रखा था
नोएडा: नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाले बीजेपी के कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है | श्रीकांत त्यागी के पकड़ने के लिए STF की 18 टीमें लगाईं गयी थी | नोएडा पुलिस और STF की टीम कई शहरों में त्यागी को लेकर रेड कर रही थी |त्यागी के फरार हो जानें के बाद पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार इनाम भी घोषित कर रखा था |
उसके साथ तीन और लोगों को भी पकड़ा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार दिनों से फरार त्यागी बीच-बीच में लगातार पत्नी और अपने वकील से बात कर रहा था।
इससे पूर्व नोएडा पुलिस ने सोमवार को उसकी पत्नी को हिरासत में लिया था। गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी पर नोएडा के सेक्टर-93 ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी और गाली देने का आरोप है।
काकोरी एक्शन वर्षगाँठ: उत्तर प्रदेश की धरती रही है प्रथम स्वातन्त्र समर की भूमि- सीएम योगी