![](/wp-content/uploads/2021/07/nitish-lalu-and-madan.jpg)
सीएम नीतीश ने नहीं दिया भाव तो लालू का हाथ थामने निकल गए मदन साहनी !
मीसा के दिल्ली आवास पर बढ़ी हलचल
शनिवार को बगैर मुख्यमंत्री से मुलाकात किए मंत्री मदन साहनी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ऐसे में मदन साहनी के दिल्ली पहुंचते ही बिहार की राजनीति में गहमा गहमी बढ़ गई है। आरजेडी सांसद मीसा भारती के आवास पर हलचल बढ़ गई है।
सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा है कि मदन साहनी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि खुद मदन साहनी ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है।
आपको बता दें कि, बिहार सरकार में मंत्री मदन साहनी द्वारा सीएम नीतीश के अफ्सरों पर संगीन आरोप लगाने के बाद भी उन्हें कोई भाव नहीं मिला। जिसके कारण अब उन्होंने नीतीश का दामन छोड़ लालू के साथ आगे बढने का फैसला ले लिया हैं। यहीं वजह है कि वो लालू यादव से मिलने दिल्ली चले गये हैं।
तो वहीं मिली जानकारी के अनुसार, मदन साहनी दिनभर सीएम नीतीश के बुलावे का इंतजार करते रहे लेकिन उधर से जब कोई भाव नहीं मिला तो वे दिल्ली निकल गये। कहा जा रहा है कि दिल्ली में उनकी मुलाकात लालू यादव से हो सकती है। हालांकि, सहनी ने अभी तक दिल्ली जाने की वजह नहीं बताया है।
आपको बता दें कि, शुक्रवार को साहनी ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दरभंगा चले गए थे। जाते समय उन्होंने कहा था वो शनिवार को पटना लौटेंगे और इस्तीफे पर अपना अंतिम फैसला लेंगे। जिसके बाद करीब 7 बजे मंत्री मदन सहनी दरभंगा से पटना पहुंचे। पटना आने के बाद वो इस बात का इंतज़ार कर रहे थे कि नीतीश कुमार उनसे बात करेगें।लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वो सीधे दिल्ली निकल गये।
सूत्रों के अनुसार JDU के कुछ नेताओं ने तो मदन साहनी से बात की, लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से कोई भी संदेशा नहीं आया। सहनी अपने करीबियों से राय-मशविरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि मदन सहनी की नाराजगी की असल वजह समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अतुल कुमार हैं।
सहनी की मानें तो अतुल कुमार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग की उस फाइल को रोक रखा है जो उन्होंने फाइनल कर जारी करने के लिए प्रधान सचिव को दी थी। सहनी का आरोप है कि सरकार में अफसर, मंत्रियों को काम नहीं करने दे रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं।