IndiaIndia - World

नीति आयोग ने जारी किया गरीबी सूचकांक, जानिए कौन है सबसे गरीब राज्य?

दिल्ली। आज नीति आयोग के द्वारा जारी की गई बहुआयामी गरीबी सूचकांक के मुताबिक , बिहार , झारखंड और यूपी सबसे गरीब राज्य साबित हुए है। सूचकांक के अनुसार, बिहार 51.91 प्रतिशत जनता गरीब है, दूसरे स्थान पर झारखंड 42.16 प्रतिशत,  तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश 37.79 प्रतिशत लोग गरीब है। इसके साथ ही चौथे स्थान मध्यप्रदेश 36.65 और पांचवे स्थान पर मेघालय 32.67 रहा है।

 

ये है देश के कम गरीब राज्य 

 

नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार देश के ये राज्य कम गरीब राज्य माने गए हैं। जिसमे सबसे पहले केरल (0.71 प्रतिशत), गोवा (3.76 प्रतिशत), सिक्किम (3.82 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.89 प्रतिशत) और पंजाब (5.59 प्रतिशत) रहा है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का राष्ट्रीय एमपीआई का मानक, ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव (ओपीएचआई) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा विकसित विश्व स्तर पर स्वीकृत और मजबूत कार्यप्रणाली का उपयोग करता है।

 

केंद्रशासित प्रदेशों में यह राज्य है सबसे कम गरीब 

 

वही देश के केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा और नगर हवेली (27.36 प्रतिशत), जम्मू और कश्मीर व लद्दाख (12.58), दमन और दीव (6.82 प्रतिशत) और चंडीगढ़ (5.97 प्रतिशत) सबसे गरीब केंद्र शासित प्रदेश के रूप में उभरे हैं। पुडुचेरी में 1.72 प्रतिशत आबादी ही गरीब है, जबकि लक्षद्वीप में 1.82 प्रतिशत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4.30 प्रतिशत और दिल्ली में 4.79 प्रतिशत गरीब हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: