TrendingUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी से मिले आजमगढ़ जीतने वाले निरहुआ, भेंट किया खास उपहार

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा में जीत दर्ज करने के बाद आज बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: