![](/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230108-WA0008-720x470.jpg)
Nigeria : ईदो में बंदूकधारियों ने रेलवे स्टेशन मचाया हंगामा, 30 से ज्यादा लोगों का किया अपहरण, जानें क्या है मामला
इंटरनेशनल डेस्क : नाइजीरिया के दक्षिणी प्रांत ईदो अज्ञात बंदूकधारियों ने जमकर हंगामा किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, बंदूक ईदो एक ट्रेन स्टेशन पर हमला किया और कम से कम 32 लोगों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर हुई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, ”हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) टॉम इकिमी स्टेशन पर हमला किया, जब यात्री एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यह रेलवे स्टेशन राज्य की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किमी उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली लगी है।”
अधिकारियों ने बताया कि, ”हमले के बाद अपहरणकर्ता 32 लोगों को अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल, सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है। हमें विश्वास है कि आने वाले घंटों में अन्य पीड़ितों को बचा लिया जाएगा।”