India Rise Special

मुजफ्फरपुर में जदयू पार्टी विस्तार को लेकर 10 प्रखंडो में नई अध्यक्ष को किया गया मनोनीत

मुजफ्फरपुर : बिहार(bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) महिला जदयू की जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी(Anju Kumari) ने पार्टी के का विस्तार के लिए 10 प्रखंडों में नई अध्यक्ष को मनोनीत किया है। पांच प्रखंडों में पुराने नाम पर ही भरोसा जताया गया है। जिन प्रखंडों में पुरानी प्रखंड अध्यक्ष को मौका मिला है उनमें सरैया, कांटी, बोचहां, कुढनी, गायघाट व मुशहरी शामिल हैं।

ये भी पढ़े :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार के योग शिविरों में दिखा सियासी रंग, योग करने से कतराते नजर आये जदयू नेता

औराई प्रखंड में चंचला देवी, कटरा में मधुबाला सिन्हा, गायघाट में लवली देवी, बंदरा में शोभा देवी, सकरा में खुश्बू कुमारी, मुरौल में सविता कुमारी, मोतीपुर में सरिता देवी, सरैया में रश्मि कुमारी, पारू में रंजीता देवी, साहेबगंज में अंजली कुमारी, बोचहां में रामरती देवी, मीनापुर में फूलकुमारी देवी, कांटी में सीमा श्रीवास्तव, कुढऩी में मालती देवी, मड़वन में रेखा देवी व मुशहरी में उषा सिन्हा महिला जदयू अध्यक्ष बनी हैं।

ये भी पढ़े :- सोमवार को तीनों सेना प्रमुखों से भेंट करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए किन विषयों पर हो सकती है चर्चा

जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”मिशन विधानसभा चुनाव (mission assembly election) 2025 को लक्ष्य रखकर संगठन काम करेगा। हर बूथ पर महिला संगठन का विस्तार किया जाएगा। बहुत जल्द नए प्रखंड अध्यक्षों से वह बात करेंगी। उसके बाद प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अंजू ने बताया कि पार्टी में लगातार सक्रिय रहने के कारण वर्ष 2022 में वह महिला जदयू की जिलाध्यक्ष बनी हैं।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: