India Rise Special

बिहार के पंचायत चुनाव में 21 साल की अनुष्का ने मारी बाजी, बनी सबसे कम उम्र की मुखिया

बिहार। बिहार पँचायत चुनाव में महिलाओं की वर्चस्व बढ़ रहा है। इसके साथ ही महिलाओं ने पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में जीत भी दर्ज कर रही है। वही बिहार में इस बार सबसे कम उम्र की मुखिया चुनी गई है। बिहार के शिवहर जिले की कुशहर पंचायत में 21वर्षीय अनुष्का ने बिहार पँचायत चुनाव में जीत कर मुखिया बनी हैं। 20 वर्षों तक अनुष्का के दादा जी भी मुखिया पद को संभालते रहे है।

 

 

 

पँचायत चुनाव जीतने वाली अनुष्का ने बैंगलुरु से बैचलर डिग्री हासिल की है। बैंगलुरु से अपनी पढ़ाई पूरी कर के अनुष्का गांव में वापस आई है। इसके बाद गांव में होने वाले पँचायत चुनाव में लड़ने का निर्णय किया और मुखिया पद हेतु नामांकन भी करवाया। इसके बाद 21 वर्षीय अनुष्का ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रीता देवी को 287 वोटो से मात देते हुए जीत दर्ज की है। अनुष्का की जीत राज्य में चर्चा में बनी हुई है। अनुष्का के पिता सुनील कुमार सिंह 2011 से 2016 तक जिला पार्षद रहे। वहीं, दादा राजमंगल सिंह 1978 से 2001 तक पंचायत में बतौर मुखिया के रूप में प्रतिनिधित्व किया था।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: