Entertainment

नीतू कपूर ने गंगुबाई काठियावाड़ी के गाने ‘Dholida’ पर जमकर किया डांस, फैंस ने कहा – आपके सामने तो आलिया भी फेल…

रणबीर आलिया की शादी से तो हर कोई खुश है, लेकिन मां नीतू कपूर कुछ खास नजर आ रही हैं। बीते दिनों भी नीतू कपूर की कई वीडियो वायरल हुईं थीं। इन वीडियो में देखा जा सकता है की नीतू कपूर बेटे की शादी की खुशी में झूमती नजर आ रही हैं। हाल ही में नीतू कपूर का एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की नीतू आलिया भट्ट के गानों पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 

नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे हुनरबाज के ग्रैंड फिनाले पर गई हैं। जहां नीतू कपूर करण जौहर के साथ मिलकर आलिया भट्ट के गाने ‘Dholida’पर डांस करती हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- सासू मां हो तो ऐसी, तो दूसरे फैन ने लिखा- आलिया काफी लकी है। बता दें की रणबीर और आलिया की शादी के दूसरे दिन ही नीतू काम पर लौट आईं हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: