
पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू का यू टर्न , बोले मेरे विजन को AAP ने पहचाना
पंजाब : पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के एक ट्वीट ने कांग्रेस महकमे को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल में ही उनके मुख्यमंत्री के साथ मतभेद की भी बाते भी सामने आ रही है। हाल में ही उन्होंने ने आम आदमी पार्टी के प्रधान भगवंत प्रधान का एक वीडियो ट्वीट किया , वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि विपक्षी पार्टी आम आदमी ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है।
साथ ही उन्होंने लिखा ,”2017 से पहले की बात हो (बीड़बी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार और बिजली संकट पर पंजाब के लोगों का ख्याल रखना) या आज जैसा मैं पंजाब मॉडल पेश करता हूं, लोग जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है।”
इस वीडियो को अपलोड होते ही पंजाब में कांग्रेस के नेता असमंजस की स्तिथि में है। साथ ही इस ट्वीट से उन्होंने पार्टी हाई कमान की समस्या भी बड़ा दी है। पार्टी हाई कमान पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच सब कुछ सही करने में लगी हुई थी।
पिछले काफी वक्त से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर आम आदमी पार्टी की नजर है। आम आदमी पार्टी पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है। अब उन्हें एक दमदार चेहरे की तलाश है जो उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू में नज़र आ रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कोई सिख ही होगा।
ये भी पढ़े : – विदेश मंत्री जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन के बैठक के लिए जाएंगे ताजिकिस्तान, बैठक में अंतरराष्ट्री मुद्दों पर चर्चा