![नासा](/wp-content/uploads/2021/07/olyfireworks-720x470.jpg)
नासा ने शेयर की टोक्यो ओलंपिक की तस्वीर, सोशल मीडिया हुआ रोशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस तस्वीर को आईएसएस पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लिया गया था, जिसमें शेन किम्ब्रू भी शामिल थे।
कोरोना महामारी के कारण एक साल की देरी के बाद जापान में ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक खेल में सभी देशों को अपने खिलाड़ियों की मेडल की उम्मीद है। ओलंपिक खेल के लिए करोड़ों का खर्च किया गया है। इसमें सभी जरूरत और साज-सज्जा ध्यान में रखा गया है। अब नासा ने टोक्यो ओलंपिक से ऐसा कुछ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नासा ने टोक्यो ओलंपिक की एक रात की फोटो शेयर की है, जो अंतरिक्ष से ली गई है। इसमें जापान की राजधानी टोक्यो को की वजह से चमकते दिखाया गया हैइस तस्वीर पर अबतक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस तस्वीर पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
इस बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस तस्वीर को आईएसएस पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लिया गया था, जिसमें शेन किम्ब्रू भी शामिल थे। इस तस्वीर में टोक्यो को सफेद रोशनी से रोशन दिखाया गया है। बता दें कि वो इस वक्त अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में नासा स्पेसएक्स क्रू-2 मिशन के कमांडर हैं।
तस्वीर में नीले प्रशांत महासागर से घिरी लाइटिंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। ओलंपिक में कई खेल दिन और कई खेल रात में खेले जाते हैं, इसलिए उचित प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता होती है। नासा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “ओलंपिक रात को रोशन करता है.” नासा के मुताबिक, ये तस्वीर शेन किम्ब्रू ने ली है।
यह भी पढ़ें- केरल में बढ़ रहा संक्रमण, सरकार ने 31 जुलाई से लगाया संपूर्ण लॉकडाउन