
निकाय चुनाव: BJP और कांग्रेस के लिए दुर्ग बना राजनीति का केंद्र
10 जिलों के 15 नगरी निकाय चुनाव होने हैं जिसके लिए आगामी 20 दिसंबर को
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में नगरी चुनाव होने वाले ऐसे में राज्य चुनावी मैदान का अखाड़ा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 10 जिलों में होने हैं लेकिन उससे पहले दुर्ग जिला सबसे अहम माना जा रहा है। क्योंकि दुर्ग जिले के चार नगरी निकाय हैं जिसमें भिलाई चरौदा, रिसाली, भिलाई नगर निगम शहीद जामुन नगर पालिका परिषद है। जिसमें जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 10 जिलों के 15 नगरी निकाय चुनाव होने हैं जिसके लिए आगामी 20 दिसंबर को वोटिंग होगी और 23 को मतगणना खास बात यह है कि इस बार भी निकाय चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से ही होंगे।
गौरतलब है कि दुर्ग जिले में जारी घमासान की खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं दुर्ग जिले से आते हैं वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा में विशाली नगर निगम पी एच आई मंत्री गुरु रूद्र कुमार के क्षेत्र में भिलाई चरोदा नगर निगम और जामुन नगर पालिका परिषद है जिसके कारण यह चारों निकाय चुनाव की सीटें कांग्रेस के लिए अहम है।
दरअसल दुर्ग जिले की चारों सीट जहां कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी हुई वहीं बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया है कि इस बार निकाय चुनाव में दुर्ग की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में होगी। राज सभा सांसद डॉक्टर सरोज पांडे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले सांसद विजय बघेल भी इसी दुर्ग से आते हैं इसी के चलते दोनों पार्टियों के लिए दुर्ग की चारों सीटें महत्वपूर्ण हो गई।