
मुंबई सेशंस कोर्ट ने दी भाजपा नेता मोहित कंबोज को बड़ी राहत , लगाई गिरफ्तारी रोक
महाराष्ट्र : मुंबई सेशंस कोर्ट (Mumbai Sessions Court) ने महाराष्ट्र(Maharashtra) के बीजेपी नेता मोहित कंबोज(Mohit Kamboj)की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। दरअसल, मोहित को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कल यानी 1 मई को धोखाधड़ी के केस में मुकदमा दर्ज किया था। जहां आज कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मोहित कंबोज को निर्देश दिया कि, वह EOW को धोखाधड़ी के केस की जांच में सहयोग करें।
ये भी पढ़े :-इंडियन कोस्ट गार्ड को हासिल हुई बड़ी सफलता, पाकिस्तानी नाव के साथ गिरफ्तार हुए 7 लोग
आपको बता दें कि इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के मैनेजर के शिकायत के आधार पर EOW ने मोहित पर केस दायर किया गया। बैंक मैनेजर के अनुसार कंबोज उस कंपनी के तीन निदेशकों में से एक हैं, जिसने 52 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर पैसा तय उद्देश्यों की बजाए अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया। जहां ईओडब्ल्यू ने मोहित और अन्य तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामल दर्ज किया।