
मुंबई जा रहे हैं तो इन पॉपुलर वेडिंग प्लेस जरूर जाएं, वेडिंग शॉपिंग के लिए मुंबई है बेस्ट !
सावन का महीना शादी की तैयारियां के लिए शुभ माना जाता हैं। इस महीने से लोग अपने घर में होने वाली शादियों की तैयारियां करने लगते है। ज्यादातर लोग इस महीने में दूल्हा या दुल्हन के पहनने वाले कपड़े, सोने चांदी की चीजे जैसे ज्वैलरी, सोने या चंदी के बर्तन या सिक्के खरीदते हैं। जिन्हें खासकर शादियों में प्रयोग किया जाता हैं।
अगर आपके घर में भी किसी की या आपकी शादी हैं और आप भी वेडिंग शॉपिंग करना चाहते हैं, तो मुंबई की ये जगहें वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। वेडिंग शॉपिंग के लिए मुंबई की ये जगहें बहुत पॉपुलर हैं।
मंगलदास बाजार
मुंबई के मंगलदास बाजार वेडिंग शॉपिंग करने वाले की पहली पसंद मानी जाती है। लोग लंबे समय से शादी की शॉपिंग के लिए मंगलदास बाजार आते हैं। अगर आपके अंदर भी मोलभाव की क्वालिटी हैं तो आप इस बाजार में सिल्क, वेलवेट, फैब्रिक, जरी की साड़ियां लहंगे की खरीद कर सकते हैं।
भुलेश्वर बाजार
भुलेश्वर बाजार की गिनती मुंबई के व्यस्त बाजारों में होती है। डेली बड़ी संख्या में लोग भुलेश्वर बाजार शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस बाजार में आप साड़ी, लहंगा, जूता, ज्वेलरी तथा पूजा की थाली सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। भुलेश्वर बाजार में आप सिले कपड़े तथा आर्टिफीसियल ज्वेलरी की शुरुआत 200 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
जवेरी बाजार
जवेरी बाजार की भुलेश्वर से दूरी लगभग 200 से 300 मीटर तक की है। हीरा तथा ज्वेलरी का सबसे बड़ा बाजार मुंबई में जवेरी बाजार है। जवेरी बाजार में कुछ छोटे दुकानदार भी हैं। जहां मोलभाव करके आप खरीदारी कर सकते हैं।
जुहू तारा रोड
अगर आप ज्यादा खर्च करके अपनी वेडिंग शॉपिंग सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो जुहू तारा रोड इसके लिए परफेक्ट जगह हैं। आप यहां डिजाइनर ड्रेस रितु कुमार, फाल्गुनी, मसाबा, मनीष अरोड़ा, शेन पिकॉक के डिजाइन किए गए ड्रेस खरीद सकते हैं। सभी डिजाइनरों के स्टोर जुहू तारा रोड में हैं।
हिंदमाता बाजार, दादर
वेडिंग शॉपिंग के लिए हिंदमाता बाजार को फेवरेट डेस्टिनेशन कहा जाता है। आप यहां साड़ी, लहंगा, ज्वेलरी सभी चीजें की खरीद कर सकते हैं। हिंदमाता बाजार एक ऐसा बाजार है। जहां सभी रेंज की आप शॉपिंग कर सकते हैं।