
पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून एन्जॉय करती नजर आयीं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही वायरल
कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय अब मिसेज नांबियार बन गईं हैं। मौनी ने बीते महीने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी रचाई थी। वहीं अब मौनी पति सूरज नांबियार संग हनीमून के लिए कश्मीर रवाना हो गई हैं। हाल ही में मौनी ने सूरज संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
मौनी अपने आप में ही बहुत सुन्दर हैं। लेकिन उनके लुक की बात करें तो मौनी बेज रंग के स्वेटर और ब्लैक लैगिंग में बेहद प्यारी लग रहीं हैं। आपको बता दें इस ड्रेस में मौनी काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं सूरज प्रिंटेड स्वैटर और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिख रहे हैं। हनीमून की फर्स्ट फोटो में मौनी अपने पति को गले लगाए हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे की बाहों में लवी-डवी मोमेंट्स एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
मौनी के हनीमून फोटोज में बर्फ से ढकी पहाड़ियां, पेड़ और चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर एक्ट्रेस की तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।