
मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर लगाई आग , टू पीस में पूल तस्वीरें की साझा, फैंस बोले- मैडम इरादा क्या है ?
मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी उनका दिल जीत लेने वाला डांस फैंस को हैरान कर देता है तो कभी उनकी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी टू पीस में नजर आ रही हैं। उनकी ये मोस्ट ग्लैमरस तस्वीर देख फैंस ही क्या सेलेब्स भी उनकी तस्वीर पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
फैंस का यूं आया कमेंट
होली के इस खास मौके पर सेलेब्स भी अपने ग्लैमर का तड़का लगा रहे हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी का अंदाज देखने लायक है। ब्लू कलर की बिकनी में एक्ट्रेस की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है मौनी, तो वहीं दूसरे ने लिखा-मैडम इरादा क्या है ?
बतौर जज नजर आ रही हैं मौनी
काम की बात करें तो मौनी रॉय इन दिनों डीआईडी लिटिल मास्टर में बतौर जज नजर आ रही हैं। मौनी के साथ ही रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे भी जज की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह पहला शो है जहां मौनी बतौर जज की नजर आ रही हैं।