![](/wp-content/uploads/2021/12/images-2021-12-14T131240.683-640x470.jpeg)
कांग्रेस की रैली में शामिल होंगे 30 हजार से ज्यादा लोग, शुरू हुई भव्य तैयारियां
हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। जिसको लेकर कांग्रेस देहरादून में 16 दिसम्बर को बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है।इस बात की जानकारी देते हुए , कांग्रेस के पब्लिकसिटी कमेटी के चेयरमैन सुमित ह्रदयेश ने कहा कि, राहुल गांधी की इस रैली में एक लाख लोग जुटेंगे। 30 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से रैली में शिरकत करेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुमित ने कहा कि, “विजय सम्मान दिवस रैली की व्यापक तैयारी की गई है। डबल इंजन की सरकार राहुल गांधी की होने वाली भव्य रैली को विफल कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो जनता इसका करारा जवाब आगामी चुनावों में देगी। कहा कि पिछले साल 10 लाख और इस साल 7 लाख रोजगार देने की बात सरकार ने सदन में कही है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इस बार जनता बदलाव चाहती है। चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। ”
नैनीताल के होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट गोविंद सिंह, सौरभ भट्ट, जीवन कार्की, बहादुर सिंहस बिष्ट, गिरीश भट्ट, हरीश पाल, जगमोहन बगडवाल, अवध बिहारी शर्मा, मन्नू तिलाड़ी आदि लोग शामिल हुए थे।