
TrendingUttar Pradesh
मुरादाबाद: सड़कों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बसें, शहरवासियों में दौड़ी खुशी की लहर….
दौरान बसों में सवार यात्रियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा
मुरादाबाद: इलेक्ट्रिक बस के लोकार्पण के बाद थमे पहिए आखिरकार ट्रायल के तौर पर चल पड़े। लोकार्पण के बाद पहली बार रामपुर दोराहा से भटावली तक 17 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान बसों में सवार यात्रियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण 4 जनवरी को को किया गया। जिसमें चार बसें शामिल थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक महीने का ट्रायल शुरू होने वाला था। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही ने इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया था। स्मार्ट सिटी के तहत चलने वाली इन बसों का संचालन ठप होने से किरकिरी होने पर बस को ट्रायल के तौर पर चलाया गया।
आपको बता दें कि, स्मार्ट सिटी योजना में अनुबंध के तहत पीएमआइ कंपनी को कंडक्टर उपलब्ध कराने हैं। लेकिन, वह अभी तक कंडक्टर उपलब्ध नहीं करा पाई है। जिससे रोडवेज ने अपने कंडक्टर के सहारे इलेक्ट्रिक बस चलाई। यही नहीं अभी तक बिजली विभाग ने भी ट्रांसफार्मर लगाने के बाद कनेक्शन नहीं किया है। जिससे बसों के चार्जिंग नहीं हो पाएंगी। कंपनी से ही इलेक्ट्रिक बस चार्ज होकर ट्रेलर पर गुणगांव से आई थीं।