
हरियाणा में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून, जानिए किस तारीख से बारिश होने की जतायी गयी संभावना
जींद : इस साल पड़ी भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है. वही पिछले तीन महीने में ये हालात ज्यादा ही बिगड़े है, इन में भी ज्येष्ठ महीने ने सबसे अधिक गर्मी ने कहर बरपाया है. इस दौरान तापमान अक्सर 40 डिग्री से पार रहा है। वही मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कुछ समय के अंदर मौसम में देखने को मिलेगा. इसके साथ ही बिहार में मानसून पहुंच गया है। अब जल्द हरियाणा में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़े :- “पार्टी नेताओं को राज्य सभा चुनाव के लिए कुलदीप विश्नोई को मनाना चाहिए था” – कुमारी शैलजा
वहीं ज्येष्ठ के बाद अब आषाढ़ महीने में भी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून से मौसम बदलेगा और हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक आ सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े :- अमित शाह की सलाह पर सीएम नीतीश ने जतायी असहमति, बोले – ” इतिहास को कोई कैसे बदल सकता है”
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी जानकारी में बताया जगया कि, ”इस बार गर्मी का दौर लंबा चला है। मार्च महीने से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हुआ, जो जून तक जारी है। इससे हर वर्ग पर गर्मी का असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मौसम में सबसे अधिक असर आंखों, त्वचा व पाचन क्रिया पर पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदन सैकड़ों मरीज अस्पताल में गर्मी से प्रभावित होकर आ रहे हैं। गर्मी का असर यह है कि दिन के समय व्यस्त रहने वाली सड़कों पर भी कुछ ही लोग नजर आते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं।”