हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की विदाई
बारिश से शहर के वार्ड आठ और वार्ड दस घुसा पानी
हिमाचल प्रदेश से 26 सितंबर तक होगी मानसून की विदाई। 13 सितंबर से मानसून कम पड़ने के आसार हैं। 17 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में मानसून सीज़न के दौरान अभी तक 19 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मंडी जिले को छोड़कर प्रदेश के शेष सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
प्रदेश भर में 566 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं, प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। शिमला में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन भर बादल छाए रहे।
प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भी मौसम में बदलाव रहा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार रात को बारिश से शहर के वार्ड आठ और वार्ड दस के कई घरों में पानी घुस गया था। जिला मुख्यालय के साथ बल्ह पंचायत के बदाह में भी नाले का पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों में घुसा।