India Rise Special

अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई के हैं असर,पढ़ें ख़बर

राजधानी में झमाझम बारिश, कल्पा में 3 मिलीमीटर बारिश की गई दर्ज

खूबसूरत प्रदेश हिमाचल में 2 अक्तूबर तक बना रहेगा बारिश का दौर। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 सितंबर से 2अक्तूबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्य, और उच्च पर्वतीय जगहों के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, आज शिमला व आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी में झमाझम बारिश हो रही है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई के हैं असर|

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/had-to-travel-10-km-due-to-stomach-pain-read-news/

विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा(शाहपुर), मंडी के जोगेंद्रनगर, करसोग व जंजहौली, कुल्लू के बंजार व आनी, शिमला, ठियोग, कुफरी, सोलन, कसौली और आसपास के भागों में भारी की संभावना है।

वहीं, अक्तूबर के पहले सप्ताह में हिमाचल से मानसून की विदाई होने के आसार हैं। इस मानसून सीज़न में अभी तक सामान्य से 11 फीसदी कम बादल बरसे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान जुब्बल में 11, नारकंडा 7, रामपुर 5 व कल्पा में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: