PoliticsTrending

MLC Election 2022: विधान परिषद् की सभी सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी- धर्मपाल सिंह

जिला पंचायत बूथ पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बरेली: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। बरेली में रामपुर-बरेली एमएलसी सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला पंचायत बूथ पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वोट डालने के बाद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ये एक तरफा चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष का चुनाव है। एक तरह से प्रजातंत्र की नर्सरी का चुनाव है। इस चुनाव में चुने हुए जनप्रतिनिधि वोट डालते हैं। रामपुर-बरेली सीट ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में एकतरफा जीत भारतीय जनता पार्टी की होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: