TrendingUttar Pradesh

Mission 2024: लोकसभा की तैयारी में जुटे जयंत, RLD ने नियुक्त किए 13 जिलाध्यक्ष

आरएलडी ने खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

लखनऊ: खतौली उपचुनाव में मिली जीत के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में आरएलडी ने सहारनपुर, रामपुर, सीतापुर समेत 13 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रामपाल धामा को बागपत का जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं विद्याराम यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दो संगठन महासचिव भी नियुक्त किए गए हैं। दरअसल आरएलडी ने खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है।

श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट किया जारी

इसी तरह सहारनपुर जिले में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राव केसर सलीम को सौंपी गई है। वहीं अमित त्यागी सरना गाजियाबाद में आरएलडी जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करेंगे। इसी क्रम में महेश कुमार आगरा जिलाध्यक्ष, मनवीर सिंह चिकारा अमरोहा जिलाध्यक्ष और मतलूब अली बरेली के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। शाहिद हुसैन को रामपुर, जितेंद्र सिंह यादव को बदायूं, आरिफ हजरत खान को पीलीभीत और शिव प्रसाद द्विवेदी को लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सीतापुर में शरद कुमार पांडेय और फिरोजाबाद में मास्टर देशराज सिंह के कंधों पर आरएलडी को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। दो संगठन महासचिव के नियुक्त किये जाने की सूचना मिल रही है। अजीत राठी को संगठन महासचिव यूपी बनाया गया है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान को संगठन महासचिव, हस्तिनापुर क्षेत्र बनाया गया है। हाल ही में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर यह सीट अपने खाते में कर ली है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: