PoliticsTrending

Mission 2024: बसपा बनाएगी एक करोड़ सक्रिय सदस्‍य- मायावती

मायावती ने कहा कि हाल ही में हुए रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने अच्‍छा प्रदर्शन किया।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मिशन 2024 का लक्ष्‍य तय कर लिया है। राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में उन्‍होंने प्रेस वार्ता की। इसमें बसपा सुप्रीमो ने अगले 90 दिन में एक करोड़ बसपा के नए सक्रिय मेंबर बनाने के लिए कहा। ये मतदाता नहीं बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता होंगे।

मायावती ने कहा कि हाल ही में हुए रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बसपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा। मायावती ने कहा, हमें लोकसभा चुनाव में इतिहास (हिस्‍ट्री) दोहराना है।

यूपी: पार्टी सिंबल पर लोकल चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

उपचुनाव के नतीजे नई ऊर्जा देने वाले हैं: मायावती  

गुरुवार को बसपा कार्यालय में लोकसभा उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई। इस बैठक में सभी 18 मंडलों के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चर्चा हुई कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 29 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। सपा के गढ़ में ये बड़ा प्रदर्शन रहा है। इस पर पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि ये परिणाम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देने वाले हैं। बता दें कि बसपा वर्ष 2019 के चुनाव के परिणाम और वोट के प्रतिशत के साथ वर्ष 2024 की तैयारियों में लोकसभा उप चुनाव के बाद जुट गई है। आज की बैठक में बसपा ने मुस्लिम नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: