मीराबाई चानू ने खाया घर का खाना, लोगों ने कहा- ये है भारत की खूबसूरती
इस फोटो पर अबतक दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग मीराबाई चानू की सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
टोक्यो ओलंपिक में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। इस मेडल को जीत कर उन्होंने अपने देश का नाम रोशन कर दिया। साथ ही ओलंपिक में इतिहास भी रच दिया। पूरे देश में उनकी जीत से खुशी का माहौल है। अब मीरा ओलंपिक से लौट आई हैं और वह अपने घर पर हैं। मीरा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में मीराबाई अपने घर का खाना खाते हुए नजर आ रही हैं। मीराबाई ने घर का खाना खाते हुए अपनी तस्वीर खुद अपने ट्विटर पर शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ये वो मुस्कान जब आप 2 साल बाद घर का खाना खाते हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर पर ताबड़तोड़ लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
इस फोटो पर अबतक दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग मीराबाई चानू की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राष्ट्र का गौराव। दूसरे यूजर ने लिखा- ये है भारत की खूबसूरती। उन्होंने 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास बना दिया है। उनकी इस जीत के साथ ही भारत ने पदक तालिका में अपना खाता खोला है। साल 2016 में रियो ओलंपिक्स के बाद मीराबाई चानू बिल्कुल टूट चुकीं थीं। लेकिन, टोक्यो में उनकी इस जीत ने सबको बता दिया कि वह कभी हार नहीं मानतीं।
That smile when you finally eat ghar ka khana after 2 years. pic.twitter.com/SrjNqCXZsm
— Saikhom Mirabai Chanu (@mirabai_chanu) July 29, 2021