मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , इन राज्यों में जताई बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली में अब ठंड खत्म हो रहा है, लेकिन आज से दो दिनों तक दिल्ली के मौसम बदलने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 19-20 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। जबकि अंडमान, अरुणाचल और देश के कई हिस्सों में बारिश की होने की संभावना है।जिसके कारण मौसम में बदलाव आ हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। यही नहीं दिन के समय हवाओं की गति तेज रह सकती है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, आज यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड का मौसम का हाल
उत्तराखंड के देहरादून में आज तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की पूरी संभावना है, वहीं, मैक्सिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां दिन के समय आसमान में हल्की धूप छाई रहेगी।
उत्तर भारत में आज का मौसम
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। अभी उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिल चुकी है। मौसम विभाग की माने तो, लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
अगर जम्मू-कश्मीर में मौसम की बात करे तो यहां पर 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई गई है। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।