![](/wp-content/uploads/2022/01/images-2022-01-31T113330.881.jpeg)
मौसम विभाग ने इस तारीख से जतायी बारिश और हिमपात की संभावना
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दो फरवरी से मौसम करवट ले सकता है । जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की भी संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि, ” तीन से पांच फरवरी के बीच कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।इसकी वजह से ठंड में फिर वृद्धि होगी। तराई-भाबर के लोगों ने रविवार को फिर कोहरे में दिन बिताया। कोहरे की वजह से ठंड झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी कोहरा छा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिली रहने की वजह से दिन में ठंड से राहत मिल रही है।”
प्रमुख जगहों का तापमान
हल्द्वानी 11.8 7.3
मुक्तेश्वर 14.0 5.6
नैनीताल 13.9 9.5
अल्मोड़ा 23.2 0.9
पिथौरागढ़ 19.8 2.5
बागेश्वर 22.6 6.0
चम्पावत 18.7 1.6