
Merry Christmas : क्या आप जानते हैं क्रिसमस पर कैंडल जलाने के पीछे का राज, नहीं…तो पढ़ें ये खबर
वैसे तो आज का दिन बहुत सारे रिचुअल्स के साथ मनाया जाता है, जैसे कि क्रिसमस ट्री सजाना,
25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को लोग ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार इसाई समाज के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। यह दिन उनके लिए एक धार्मिक अवकाश होता है।
वैसे तो आज का दिन बहुत सारे रिचुअल्स के साथ मनाया जाता है, जैसे कि क्रिसमस ट्री सजाना, केक बनाना, ईसा मसीह के सामने कैंडल जलाना और सैंटा से मिलने वाले गिफ्ट का इंतजार करना और भी बहुत कुछ। हर रिचुअल के पीछे एक वजह होती है, जिसके बारे में जानने के लिए कई लोग उत्सुक होते हैं। इन्ही रिचुअल में से एक कैंडल जलाने के बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे। आपके मन मे भी ख्याल आता होगा कि आखिर चर्च में कैंडल क्यों जलाई जाती है?
दरअसल ज्योति या प्रकाश को ज्ञान का स्वरुप माना जाता है। कहा जाता है कि जब हम कैंडल जलाते हैं, तो हम खुद को अंधकार और अज्ञानता से दूर करते हैं और ज्ञान की ओर ले जाते हैं। दरअसल सदियों पहले इस दिन ईसा के जन्म के साथ शुरुआती यूरोपीय लोगों ने सर्दियों के सबसे काले दिनों में प्रकाश देखा था। इस दिन उन्होंने शीतकालीन संक्रांति मनाई, क्योंकि वे लंबे समय से धूप और लंबे दिनों का इंतजार कर रहे थे। यीशू के जन्म के साथ ही आशा की किरण पैदा हुई थी और इसके बाद से लोगों ने कैंडल जलाना शुरु कर दिया था। सभी लोग प्रभु यीशू के सामने कैंडल जलाते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन में आने वाले अंधकार को प्रभु दूर करें। यह कैंडल सिर्फ चर्च में नहीं बल्कि घर आंगन, ऑफिस जहां भी लोग मौजूद रहते हैं जलाते हैं।