
मेरठ : उत्तर प्रदेश के पश्चिमी यूपी को साधने के लिए 11 दिसंबर आगामी विधानसभा चुनाव से लेकर भाजपा संगठन को मजबूत सिरे से धार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। बता दें कि 11 दिसंबर के लिए उत्तर प्रदेश का दिन काफी राजनीति से जुडा हुआ होगा।
आपको बता दें कि 11 दिसंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलरामपुर में सरयू परियोजना का उद्घाटन करेंगे वही 11 दिसंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में बूथ अध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों और किसानों को साधने के लिए जेपी नड्डा बूथअध्यक्षों को संबोधित कर उन्हें आगामी विधानसभा में जीत के लिए कुछ मंत्र देंगे उससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 10 दिसंबर को मेरठ पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा की दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जिलों में 71 विधानसभा सीटें हैं जिसमें वर्तमान में भाजपा के पास 51 है। लेकिन देश में पिछले 1 साल से चल रहे किसान आंदोलन के बाद सपा और रालोद के गठबंधन से भाजपा के लिए यहां की सभी सीटों को लेकर चुनावी लड़ाई करी हो गई है। बता दें कि भाजपा मोदी और योगी फैक्टर अपने संगठन के दम पर एक बार फिर सत्ता सिंह होने का दावा कर रही है उसी के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27570 जिलों से करीब 50000 बूथों के साथ संवाद कार्यक्रम बनाया गया है।