TrendingUttar Pradesh

महापौर हेमलता दिवाकर ने ली शपथ, मंत्री एके शर्मा रहे मौजूद

यूपी ही नहीं विश्व पटल पर नगर निगम आगरा को बनाएंगे नंबर वन: मेयर हेमलता दिवाकर

महापौर हेमलता दिवाकर ने ली शपथ, मंत्री एके शर्मा रहे मौजूद
महापौर हेमलता दिवाकर ने ली शपथ, मंत्री एके शर्मा रहे मौजूद

लखनऊ: नव निर्वाचित आगरा नगर निगम के महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण का भव्य समारोह सूर सदन प्रेक्षागृह में शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विकास, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शपथ ग्रहण के शुभ मुहूर्त में जिलाधिकारी आगरा नवनीत सिंह चहल द्वारा नव निर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह को शपथ ग्रहण कराई गई। निवर्तमान महापौर नवीन जैन ने गदा नवनिर्वाचित महापौर को भेंट की। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके वार्ड के क्रमानुसार मंच पर 20-20 के समूह में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई, शपथ कार्यक्रम के समय संपूर्ण प्रेक्षागृह परिसर जय श्रीराम, बंदे मातरम, भारत माता की जयकरो से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में ब्रज के लोक नृत्य मयूर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने अपने संबोधन का प्रारंभ भारत माता की जय के साथ किया, उन्होंने अपने संबोधन में सर्व प्रथम सभी नव निर्वाचित पार्षद व महापौर को सरकार, भारतीय जनता पार्टी, तथा जनता की तरफ से बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर आगरा महानगर की सरकार के गठन के इस शुभ अवसर पर कामना करता हूं कि आपका जनता का हितकारी यशस्वी कार्यकाल हो, उन्होंने कहा कि इस गौरवपूर्ण क्षण में आगरा के सांसद, विधायकगण, भाजपा महानगर व जिला संगठन के अध्यक्ष, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, नगर निगम, नव निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियो को बधाई।

ट्रिपल इंजन की सरकार में हुए सराहनीय काम

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि आगरा के इतिहास में सभी भाजपा के मेयर बने हैं, 58 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं। आगरा में पहले भी ट्रिपल इंजन की सरकार थी और बहुत अच्छे व सराहनीय काम हुए। उन्होंने हाल ही में संपन्न जी-20 बैठक का उदाहरण देते हुए बताया कि ट्रिपल इंजन की सरकार के कारण ही जी-20 के समय जो कार्य हुए उससे आगरा को दुनियाभर में प्रतिष्ठा, यश, आदर मिला, जिससे उत्तर प्रदेश के साथ देश को भी पूरी दुनिया में सम्मान मिला। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी नव निर्वाचित पार्षद व महापौर जनसेवा में अच्छा काम करेंगे, जिस प्रकार विश्व में आगरा की ताज महल से पहचान है उसी प्रकार साफ सफाई, स्वच्छता, रोजगार के लिए अब आगरा जाना जाएगा।

पुराने प्रोजेक्ट पूर्ण करना है प्राथमिकता

कार्यक्रम को नव निर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरे लिए गौरव की बात है कि ऐतिहासिक शहर आगरा के महापौर की शपथ ली है। आज मैने जो शपथ ली है, उसका निष्ठा से पालन करूंगी तथा अपने सभी निर्वाचित पार्षदों से भी उम्मीद करती हूं कि जब भी कोई फैसला लें जनता की भलाई में फैसला लें और अपनी शपथ याद रखें। उन्होंने अपनी विकास कार्यों की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पहले पुराने प्रोजेक्ट पूर्ण कर जल्द से जल्द जनता को समर्पित करेंगे। जनता ने जो प्यार, आशीर्वाद दिया है उस पर खरी उतरने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कार्य की चुनौतियों पर उपस्थित जनता से कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता चुनौती के बीच ही कार्य करते हैं। आपको विश्वास दिलाती हूं, आगरा नगर निगम विश्व पटल पर नंबर वन बनेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: