
भारत की अर्थव्यवस्था पर मायावती का तंज, कहा- देश में गरीबी और आय वर्ग की संख्या बढ़ी
सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, देश में गरीबी और निम्न आय वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है, जिसकी चिंता किए जाने की जरूरत है।
लखनऊ: भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। इस पर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने तंज कसा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, देश में गरीबी और निम्न आय वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है, जिसकी चिंता किए जाने की जरूरत है।
1. भारत की अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पीछे छोडकर, विश्व में पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, किन्तु यह संतोष की बात तब होती जब यहाँ के लगभग 140 करोड़़ लोगों के गरीब जीवन में आवश्यक सुधार को प्रदर्शित करने वाले आँकड़े जैसे प्रति व्यक्ति आय में भी तुलनीय वृद्धि हुई होती। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) September 5, 2022
2. ब्रिटेन के लोगों की प्रति व्यक्ति आय भारत के लोगों से करीब 20 गुणा ज्यादा है, जिसकी बराबरी पाने पर ही देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी दुखद समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। देश की अधिकतर आबादी गरीबी व निम्न आय वर्ग में पिछड़ गई है जिसकी सही चिन्ता बहुत ही जरूरी। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 5, 2022
पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तो बन गई है, लेकिन संतोष की बात तो तब होती जब यहां के करीब 140 करोड़ लोगों के गरीब जीवन में आवश्यक सुधार होता। प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होती। साथ ही उन्होंने कहा, देश की अधिकतर आबादी गरीबी व निम्न आय वर्ग में पिछड़ गई है, जिसकी सही चिंता बहुत ही जरूरी है।
गौरतलब है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को लेकर हुई प्रगति को अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया है।