India Rise Special

सीतामढ़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव , सामने आई हैरान करने वाली वजह

बिहार। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिले लोहिया नगर इलाके में बीते बुधवार को एक महिला के घर से उसका शव फंदे से लटका पाया गया। मृतका की पहचान ऊषा देवी के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

इस घटना की सूचना महिला के परिवार वालो ने दी थी। मृतका के परिवार वाले उसके ससुराल वालों पर दहेज की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। मृतका के परिजनों ने बताया कि, दस साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। अपनी हैसियत के अनुसार दहेज देने के बाद भी उनकी बेटी के ससुराल वाले उसे मोटरसाइकिल और पैसे के लिए परेशान करते थे। मृतका ने इस बात को हो रहे विवाद को लेकर कई बार अपने परिवार वालो से बात भी की थी।

 

 

मायके वालों की शिकायत के अनुसार मृतका की सास और देवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपी तैयार किये है। मृतका के बेटे को लेकर ससुर फरार है। वही बेटी को उसके मायके वालों को दे दिया गया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: