नक्सलियों ने रची साजिश, दंतेवाड़ा में रेल को पटरी से उतारा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक यात्री ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतार दिया है। भांसी और बचेली के बीच ये घटना घटी है। इस ट्रेन में करीब 40 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों की मदद के लिए रिजर्व गार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
दंतेवाड़ा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को गिरा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में कितने यात्रियों को चोट पहुंची है।
40 यात्री थे सवार
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि रेलगाड़ी में 40 यात्री सवार थे। इनमें से कितने यात्रियों को चोट पहुंची है अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद करने का पर्चा भी थमाया है।
पल्लव ने बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब पटरी से उतर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया है इसलिए यह हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : PAC जवानों के ट्रकों में आने-जाने पर लगी पाबंदी